शहर में स्थित आशिर्वाद वाटिका मैरेज हॉल में महर्षि जयंती के शुभ अवसर पर जन सुराज अभियान द्वारा जन सुराज मिलन समारोह का आयोजन किया गया
न्यूज़ डेस्क, गोपालगंज ब्यूरो
शैलेश कुमार तिवारी
– अमिट लेख
गोपालगंज, (जिला ब्यूरो)। शहर में स्थित आशिर्वाद वाटिका मैरेज हॉल में महर्षि
जयंती के शुभ अवसर पर जन सुराज अभियान द्वारा जन सुराज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन सुराज अभियान के जिलाध्यक्ष प्रो डॉ.मोहम्मद नजीर आलम ने की। मिलन समारोह में पटना से चलकर आए पूर्व आईएएस अफसर “अजय कुमार द्विवेदी” ने गोपालगंज जिले के जाने माने शिक्षाविद प्रखर वक्ता गोपेश्वर कॉलेज हथुआ के असिस्टेंट प्रोफेसर “प्रो डॉ संजय सुमन” को जन सुराज की सदस्यता दिलाई। संजय सुमन ने अपने सैकड़ों लोगों के साथ जन सुराज का दामन थामा। वर्तमान में संजय सुमन एससी एसटी कर्मचारी संघ के जिला सचिव और वाम सेफ के वरिष्ठ नेता थे। इस मौके पर जन सुराज के सभापति शंकर महतो, जिला महासचिव राधारमन मिश्रा, जिला मुख्य प्रवक्ता फैज़ अहमद, युवा ज़िला अध्यक्ष रतिकांत शर्मा, महिला नेत्री ज्योति जयंती, सुनीता साह, प्रवक्ता राजू बैठा, उपेंद्र तिवारी, मंटू सिंह, राज कुमार मांझी, अवधेश मांझी, बलिराम सिंह, केके मिश्रा, अमरजीत शाही, धर्मेंद्र पड़ीत प्रदीप कुमार, विकास सिंह, अरविंद पांडेय, कृष्णा बैठा, सत्यप्रकाश तिवारी, धनु पांडेय, असफाक अहमद, दुखी राम, ओमप्रकाश सिंह बृजकिशोर दुबे, प्रमोद गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।








