AMIT LEKH

Post: पीपल के पेड़ में साक्षात दर्शन दे रहे भगवान गणेश और माता लक्ष्मी

पीपल के पेड़ में साक्षात दर्शन दे रहे भगवान गणेश और माता लक्ष्मी

गोपालगंज- अमेया स्थित सती हिरमती महारानी के पावन धाम पर एक पीपल के पेड़ में साक्षात दर्शन दे रहे भगवान गणेश और माता लक्ष्मी

दूर दूर से आ रहे लोग दर्शन करने के लिए

न्यूज़ डेस्क, गोपालगंज ब्यूरो 

शैलेश कुमार तिवारी की रिपोर्ट
– अमिट लेख

गोपालगंज, (जिला ब्यूरो)। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के आम्र ग्राम अमेया के पावन पवित्र तथा प्राचीन काल में भगवान बुद्ध के चरण को स्पर्श करने वाली भूमि पर स्थित भव्य शोभायमान प्राचीन कालीन सती हीर मति महारानी का मंदिर स्थित है। इस भव्य शोभायमान मंदिर के प्रांगण में बहुत से पीपल और आम तथा अनेकों बृक्ष लगे हुए हैं। उसी पीपल के एक बृक्ष की जड़ में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा साफ साफ दिखाई दे रही है, जो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि साक्षात भगवान गणेश जी और माता लक्ष्मी जी दर्शन दे रहे है। इस मंदिर के मुख्य पुजारी प्रमोद तिवारी जी ने बताया कि सती हिरमती महारानी का शोभायमान प्राचीनतम मंदिर भगवान बुद्ध के जमाने से स्थित है। यहां पर नवरात्रि से लेकर अन्य दिनों में भी हमेशा भक्तों की भीड़ होती है। अमेया के बुजुर्गों का कहना है कि यह मंदिर प्राचीन काल से स्थित है। जो, सती हीर मती रानी के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि इस मंदिर पर आकर जो भी भक्त सच्चे मन से कोई मन्नत मांगता है, उसकी मन्नत माताजी अवश्य पूरा करती हैं। बुजुर्गों का कहना है कि इस मंदिर के आसपास कोई भी पूजा पाठ कोई नवाह कोई अष्टजाम अगर सच्चे मन से किया जाता है, माताजी अवश्य पूरा करती हैं। ज्यादातर यहां पर महिलाओं की भीड़ हमेशा रहती है। यह भी बताया जाता हैं कि अभी तक कोई भी भक्त यह नहीं बताया कि मैंने मन्नत माँगी और पूरी नहीं हुई। जो, लोग सच्चे हृदय से मन्नत माँगते हैं उनकी मन्नत जरुर पूरी होती हैं।

Comments are closed.

Recent Post