भारत के कई राज्यों में शुक्रवार की मध्य रात्रि भूकंप के झटके महसूस किए गए
न्यूज़ डेस्क, बेतिया
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। भारत के कई राज्यों में शुक्रवार की मध्य रात्रि भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तर भारत में रिक्टर पैमाने पर 5.9 भूकंप की गति बतायी गई है, जो काफी कम समय के लिए महसूस किए गए। झटका महसूस होते हैं लोग घरों से निकाल कर बाहर भागने लगे और अफरा तफरी मच गयी। लेकिन जान माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है।

इसी क्रम में नेपाल की धरती भी तेज गति से कांपी उठी और वहां इसके भयावह परिणाम देखने को मिला है। अब तक इस आपदा में मृतकों की संख्या 128 बताई गई है और सैकड़ो की संख्या में घायल बताए जाते हैं। घायलों को नेपाल के विभिन्न अस्पतालों में इलाज हेतु दाखिल कराया गया है। आपदा को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने भूकंप से हुई मानवीय और भौतिक क्षति पर दुख व्यक्त किया। नेपाल के एक अधिकारी के मुताबिक, भेरी अस्पताल, कोहलपुर मेडिकल कॉलेज, नेपालगंज सैन्य अस्पताल और पुलिस अस्पताल को भूकंप प्रभावितों के लिए समर्पित अस्पताल बनाया गया है। नेपाल में सभी हेली-ऑपरेटरों को तैयार रहने के लिए कहा गया है और प्रभावित क्षेत्रों से घायलों को एयरलिफ्ट करने की सुविधा के लिए नियमित उड़ान आवाजाही निलंबित कर दी गई है। नेपालगंज हवाई अड्डे और सैन्य बैरक हेलीपैड पर एक एम्बुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।








