प्रखण्ड क्षेत्र के राजेश्वरी ओपी अंतर्गत तमुआ चौक पर शुक्रवार की देर रात्रि एक अज्ञात बाइक की ठोकर से बाइक चालक सहित दो युवक जख्मी हो गये
न्यूज़ डेस्क, सुपौल न्यूज़
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। प्रखण्ड क्षेत्र के राजेश्वरी ओपी अंतर्गत तमुआ चौक पर शुक्रवार की देर रात्रि एक अज्ञात बाइक की ठोकर से बाइक चालक सहित दो युवक जख्मी हो गये। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

घायल युवक की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के लतौना वार्ड-12 निवासी रितिष कुमार उम्र 18 वर्ष और रहटा गांव वार्ड नंबर 2 निवासी अनिल कुमार के रूप में की गई। इस संदर्भ में अनुमंडलीय अस्पताल में घायल के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक त्रिवेणीगंज मुख्य बाजार में प्रेम इंटरप्राइजेज नामक दुकान में कार्य करते है।

दोनों युवक शुक्रवार को चरणे बाजार कोई इलेक्ट्रिक का सामान पहुंचाने के लिए गया था। चरणे बाजार से लौटने के क्रम में तमुआ चौक पर एक अज्ञात वाइक की ठोकर से वह जख्मी हो गया। इधर घटना के बाद जबतक आसपास के लोग जुटते वाइक चालक मौके से फरार हो चुका था। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय ओपी पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लेकर आये। जहां अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक उपचार शुरू किया।








