AMIT LEKH

Post: हैवान बनी मां ने 3 बच्चों को गड़ासे से काटा, 2 साल के मासूम की मौत

हैवान बनी मां ने 3 बच्चों को गड़ासे से काटा, 2 साल के मासूम की मौत

एक-महिला-ने मां -की-ममता-को-किया-तार-तार

न्यूज़ डेस्क, पटना

– अमिट लेख

सीतामढ़ी, (एक प्रतिनिधि) : एक महिला ने मां की ममता को तार तार कर दिया है। गुस्से में हैवान बनी मां ने अपने ही तीन बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें 2 साल के एक मासूम की मौत हो गई। घटना सीतामढ़ी जिले के चोरौत प्रखंड के बड़ी बेहटा पंचायत के बलसा गांव की है। जहां, 30 वर्षीय काशी देवी ने अपने तीन बच्चों- 2 वर्षीय ऋषि कुमार, अंकित कुमार (6 माह) और शालिनी कुमारी (4 वर्ष) पर गड़ासे से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। हमले में ऋषि कुमार की दर्दनाक मौत हो गई है। बाकी दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें दरभंगा के अस्पताल में रेफर किया गया है जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। आरोपी मां को लोगों ने पकड़कर रस्सी से बांध दिया था। इसके बाद उन्होंने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि काशी देवी और नवीन यादव की 2018 में शादी हुई थी। जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया, उस समय महिला का पति नवीन और ससुर रामदयाल यादव खेत की सिंचाई करने गए थे। जैसे ही सूचना मिली तो दोनों घटनास्थल पर पहुंचे। वारदात के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पति से झगड़ा कर महिला ने गड़ासे से अपने बच्चों पर हमला कर दिया है। हमले में इस्तेमाल हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Comments are closed.

Recent Post