घटनास्थल पर पहुँच कर पुलिस रही जाँच
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चम्पारण
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)।पूर्वी चम्पारण जिला में बेखौफ अपराधियो ने धनतेरस के दिन लूट के दौरान डाटा ऑपरेटर को गोली मार दी है। जख्मी डाटा ऑपरेटर को निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती किया गया। केसरिया प्रखंड कार्यालय से घर आने के दौरान यह घटना घटी है। वहीं इस घटना में गोली डाटा ऑपरेटर के पैर में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही चकिया डीएसपी सहित कल्याणपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी।
घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मननपुर की बतायी जा रही है।
डाटा ऑपरेटर केसरिया प्रखंड में कार्यरत बताया जा रहा है। शुक्रवार की शाम प्रखंड से घर जाने के दौरान अपराधियों ने लूट के प्रयास के दौरान उसे गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह सहित कल्याणपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है।








