AMIT LEKH

Post: स्कूली बच्चों के लिये अग्निशमन विभाग द्वारा डेमो कार्यक्रम आयोजित

स्कूली बच्चों के लिये अग्निशमन विभाग द्वारा डेमो कार्यक्रम आयोजित

सुरक्षा के तौर पर गैस सिलेंडर जलाने के बारे में बरती जाने वाली सावधानी के बारे में दिए गए टिप्स

न्यूज़ डेस्क, सुपौल न्यूज़

 मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

 – अमिट लेख

 वीरपुर, (सुपौल)। न्यू कैम्ब्रिज रेसिडेंशियल स्कूल के प्रांगण में शनिवार को अग्निशमन विभाग के द्वारा एक डेमो कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों को आग से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में डेमो के माध्यम से खासकर दीपावली के मोके पर बरती जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी दी गयी।

सुरक्षा के तौर पर गैस सिलेंडर जलाने के बारे में बरती जाने वाली सावधानी के बारे में दिए गए टिप्स

कहा गया कि संकीर्ण जगहों पर पटाखे न छोड़े। बच्चे पटाखे चलाते समय सावधानी के तौर पर अपने अभिभावकों को भी साथ रखे। दीपों को सावधानी से जलाये। किसी प्रकार की घटना होने की स्थिति में फायर बिग्रेड अथवा अपने नजदीक के थाने को सूचित करें। सुरक्षा के तौर पर गैस सिलेंडर जलाने के बारे में बरती जाने वाली सावधानी के बारे में टिप्स दिए गए। अगर हम सावधानी बरतें तो किसी भी घटना से बचाव कर सकते है। किसी प्रकार की लापरवाही से बचे।

उन्होंने कहा कि अग्मिश्मन विभाग की ओर से जगह जगह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानी के साथ साथ दुर्धटना घटित होने की स्थिति में बरती जाने वाली उपाय को डेमो के माध्यम से करके दिखाया जा रहा है। मौके पर अग्निक कपिलदेव यादव, अमित कुमार, चालक अशोक कुमार के अलावे विद्यालय के निदेशक एम के झा, प्राचार्य अजय कुमार, सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्र छात्र उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post