AMIT LEKH

Post: रामपुर में बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई

रामपुर में बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई

जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारीयों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने का दिया निर्देश

न्यूज़ डेस्क, सुपौल न्यूज़

जितेन्द्र कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (जिला ब्यूरो)। आज शनिवार को प्रखण्ड पिपरा ग्राम पंचायत रामपुर में कौशल कुमार (भा०प्र० से०), जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन, रामपुर में बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, राशिद कलीम अंसारी, अपर समाहर्ता सुपौल, अजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सुपौल, इंद्रवीर कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, सुपौल, ऋषव, निदेशक डी.आर.डी.ए., सुपौल, आलोक भारती, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सुपौल कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालक अभियंता पी०एच०ई०डी०, डॉ. शैलेश कुमार, प्रबंधक, डी.आर.सी.सी. सुपौल, प्रखण्ड स्तरीय सभी पदाधिकारीगण के साथ-साथ स्थानीय प्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अपर समाहर्ता, सुपौल ने सभी विभागों की संक्षिप्त जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी। तत्पश्चात् निदेशक डी.आर.डी.ए., सुपौल के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं विशेषकर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, सोलर स्ट्रीट लाईट योजना इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यपालक अभियंता विधुत द्वारा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित जन समूहों को दी गई।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सुपौल द्वारा विधि व्यवस्था के संबंध में आमजन की भागीदारी पर ध्यान आकृष्ट करते हुए पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 का आमजन ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने का आग्रह किया गया। ताकि, भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया जा सके।

जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा अंत में जन संवाद कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को देते हुए राज्य सरकार द्वारा सम्पोषित विभिन्न विभाग अन्तर्गत कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए समस्या निवारण हेतु जिला प्रसाशन के विभिन्न माध्यमों की विस्तृत जानकारी से अवगत करायी गई। जिससे आम जन को किसी प्रकार की समस्या का निदान त्वरित गति से किया जा सके।

जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारीयों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता रहने का निर्देश दिया गया। जन संवाद कार्यक्रम में आमलोगों की उपस्थिति काफी अधिक थी।

जिला पदाधिकारी, सुपौल के संबोधन को ध्यान पूर्वक सुनने के लिए आम लोग सभा स्थल पर उपस्थित रहें और जिला पदाधिकारी के संबोधन को अंत तक सुने।

 

साभार : जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सुपौल।

Comments are closed.

Recent Post