AMIT LEKH

Post: चकिया में गिट्टी बालू के व्यवसायी की सिर में गोली मारकर हत्या

चकिया में गिट्टी बालू के व्यवसायी की सिर में गोली मारकर हत्या

घटनास्थल से गोली का एक खोखा  हुआ बरामद

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चम्पारण

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)।  जिला के चकिया थाना क्षेत्र में विवाद को लेकर एक बालू गिट्टी व्यवसाई की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। व्यवसायी अपनी दुकान पर बैठे थे, उसी दौरान अपराधियों ने उनको गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आनन फानन में उन्हे डॉक्टर के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चकिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज रोड में खड़की कुअवां मंदिर के पास की है। मृतक की पहचान जमील अख्तर के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र राशिद अली ने बताया कि खड़की कुअवां मंदिर के पास बालू गिट्टी की अपनी दुकान है। वह दुकान पर बैठे थे। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। हमलोगों के पास फोन करके घटना की जानकारी दी। मृतक के पुत्र राशिद अली के अनुसार गांव के ही एक महिला को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। जिसको लेकर लगभग डेढ़ वर्ष पहले गांव के कुछ लोगों ने मेरे पिता की पिटाई की थी। साथ ही उनलोगों ने मुझे और मेरे पिता की हत्या कर देने की धमकी दी थी। चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक बालू गिट्टी व्यवसायी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया है। डीएसपी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना स्थल से गोली का एक खोखा बरामद हुआ है।

अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार गांव में पूर्व के विवाद हुआ था। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। समाचार प्रेषण तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है।

Comments are closed.

Recent Post