,
मृतक का पूर्व से है अपराधी गतिविधि : डीएसपी
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चम्पारण
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट घटुली शिव मंदिर के पास पुआल में शव छुपाया गया है| बताते चले कि मृतक के आंख से खून गिरा हुआ था मृतक के शव को देखने के लिए ग्रामीणो की भीड़ उमड़ पड़ी | सुचना मिलते ही अरेराज डीएसपी रंजन कुमार व हरसिद्धि थानाध्यक्ष रंजय कुमार मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया जाँच पड़ताल के बाद पता चला की की मृतक उज्जैनलोहियर निवासी स्व०धनन्जय मिश्रा का पुत्र चंचल मिश्र है | जो करीब दस दिनों से धनकीटोला में रह रहा था।अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया की मृतक अपराधिक प्रवृति का था| इसपर तीन-चार प्राथमिकि दर्ज पूर्व से दर्ज है। जिसमें वह जेल भी जा चूका था। उन्होंने बताया की 35/15 आर्म्स एक्ट में वह जेल भी जा चूका है। डीएसपी ने बताया की मामले की जाँच के बाद ही पता चल पायेगा की मृतक के साथ क्या हुआ था। पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमाटम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया|








