AMIT LEKH

Post: उत्पाद विभाग के छापेमारी में तीन गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के छापेमारी में तीन गिरफ्तार

फ्रूटी शराब का  864 पीस बरामद

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चम्पारण

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख

मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के अरेराज उत्पाद थाना व सदर उत्पाद थाना ने संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सिहोरवा पांडेय टोले में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बांस के जड़ व झाड़ी से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। साथ ही तीन शराब धंधेबाज उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गये शराब कारोबारी संग्रामपुर के वृति मठिया के सत्येन्द्र गिरि, सिहोरवा पाण्डेय टोला के अजय प्रकाश तिवारी व मंटू तिवारी थे। अरेराज उत्पाद थानाध्यक्ष अरविन्द प्रसाद ने बताया कि पकड़े गये शराब कारोबारी झाड़ी में रखकर शराब का कारोबार करते थे। जहां से 864 पीस शराब का फ्रूटी बरामद हुआ। पकड़े गये शराब धंधेबाजों को पुलिस ने को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
छापेमारी में एसआई दीपक सिंह, भुवन रंजन, अजय व पिंकी सिंह शामिल थे।

नशेड़ी को जेल भेजा
पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक नशेबाज को गिरफ्तार कर को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि न्यायिक हिरासत में भेजा गया नशेबाज थाना क्षेत्र के चैनपुर ग्राम का मोहीन शाह है। वह नशे की हालत में घर में हंगामा कर रहा था। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

Comments are closed.

Recent Post