AMIT LEKH

Post: मनरेगा के जेई के देख रेख में हो रहा सड़क निर्माण का कार्य

मनरेगा के जेई के देख रेख में हो रहा सड़क निर्माण का कार्य

सड़क निर्माण कार्य को देख लोगों में खुशी की लहर

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

 तुरकौलिया(जिला ब्यूरो)। प्रखंड क्षेत्र स्थित स्कूल चौक से सरकारी अस्पताल होते हुए ऐतिहासिक गांधीघाट तक जाने वाले पथ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी खुशी की लहर है। प्रखंड क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई सालों से मुखिया रामजन्म पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण करने की मांग लगातार की जा रही थी। यह वही सड़क है जिससे लोग सरकारी अस्पताल, थाना, अंचल, ब्लॉक स्थित अन्य कार्यालयों में जाते है। साथ ही इसी पथ से होकर हॉस्पिटल होते हुए गांधी घाट तक जाया जाता है। जहां हर साल छठ पर्व मनाया जाता है। गांधी घाट पर हजारों की तादाद में छठ वर्ती पर्व मनाने आते हैं। छठवर्तियों को इस रोड से होकर आने जाने में काफी परेशानी होती थी। सड़क के ऊपर कंकर और गड्ढा होने से छठ व्रतियों को गिरने का खतरा हमेशा बना रहता था। इसे देखते हुए इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। छठवर्ती सहित राहगीरों में खुशी की माहौल है। मनरेगा के जेई कन्हैया कुमार दिनभर खुद निर्माण स्थल पर रहकर अपनी देखरेख में निर्माण कराया करा रहे हैं। मुखिया रामजन्म पासवान ने कहा कि छठ पर्व को नजदीक आते देख सड़क निर्माण कराया जा रहा है। ताकि छठ व्रतियों को आने जाने में सहुलियत होगी। साथ ही मुखिया ने यह भी कहा कि वह विकास के प्रति बचनबद्ध हैं। विकास कार्यों में किसी तरह का समझौता नही किया जाएगा। विकास कार्य लगातार चलता रहेगा।

Comments are closed.

Recent Post