AMIT LEKH

Post: नीतीश नब्बे के दशक में बिहार को ले जा रहे हैँ : अश्विनी चौबे

नीतीश नब्बे के दशक में बिहार को ले जा रहे हैँ : अश्विनी चौबे

लालू यादव और नीतीश कुमार 32 साल से ठग रहे बिहार की जनता को 

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना

पूजा शर्मा

– अमिट लेख

पटना, (कार्यालय ब्यूरो)। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे आज दिल्ली से पटना पहुंचे पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों के द्वारा किए गए सवाल की यह आरोप लगा रही है कि भाजपा पिछले दरवाजे से जातिगत गणना की तरह बिहार में लागू 65% आरक्षण को भी कोर्ट में घसीटना चाहती है। जिसके जवाब में उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की मंसा साफ नहीं यह वास्तविक में समाज के शोषित लोग हैं। उनके प्रति इनका ध्यान ही नहीं है फिर राजनीतिक दृष्टिकोण से जो हर तरह से ऊंचे हैं वह ऊंचा बनते रहें। क्या लालू यादव परिवार से आते हैं तो क्या उन्ही के वंश का नाम हो। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक बिहार के विकास संभव नहीं है। और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि वह 90 के दशक में बिहार को ले जा रहे हैं वह सामाजिक व्यवस्था का अभाव पैदा कर रहे हैं। यह सनातन शक्ति को तोड़ना चाहते हैं या हिंदुत्व को तोड़ना चाहते हैं। सनातन कभी टूट नहीं सकता है। हिंदुत्व कभी टूट नहीं सकता। हम जोड़ने वाले लोग हैं, हम तोड़ने वाले लोग नहीं हैं। ऐसे में भाजपा पर मनगढंत आरोप लगा रहे है। जो, लोग भी यह कर रहे हैं वह लोग अपने आप पीटा जाएंगे।

वही हाल के दिनों में भाजपा द्वारा बापू सभागार में आयोजित झलकारी बाई के कार्यक्रम में पूरा बापू सभागार खाली रहने पर जदयू के द्वारा तंज कसे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा में भीड़ अपने आप आती है। भाजपा किसी को पैसे देकर नहीं बुलाती है, चाहे आंध्र प्रदेश में हो, चाहे तेलगुदेशम। कहीं भी हो लोग प्रधानमंत्री की सभा में भी अपने आप जुटते है। इनके कुछ कहने से कुछ नहीं होने वाला। वहीं, जदयू के द्वारा भाजपा पर कैसे जाने कि भाजपा में जो भी प्रदेश अध्यक्ष हैं, वह सब लालू की पाठशाला से पढ़े हुए हैं। यह पाठशाला लाल यादव का नहीं है। लालू यादव और नीतीश कुमार कैसे बने वह किस पाठशाला से पढ़े हुए भारतीय जनता पार्टी के कारण ही लाल यादव लालू यादव बने और नीतीश कुमार सीएम नीतीश कुमार यह दोनों 32 साल से बिहार को ठग रहे हैं। यह जल्द समाप्त हो जाएंगे। वहीं, बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बाद अब शिक्षक दो शिफ्ट में काम करेंगे। जिस पर उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई जरूरी है। दो शिफ्ट में काम करेंगे तो जो सनातन की छुट्टी कटेगा वह अपने आप कट जाएगा। 2 सीट में काम करने पर उन्होंने कहा कि पहले शिक्षकों को पूरा स्कूल बंद कर करके काम होता था। तथा हम लोग शुरू से सरकार पर दबाव देते आ रहे हैं। लेकिन, दो शिफ्ट में काम करने पर शिक्षकों को उचित मानदेय मिलने चाहिए। वही जदयू में मंत्री रत्नेश सदा और अशोक चौधरी के बीच चल रहे विवाद का ऑडियो वायरल होने के बाद उन्होंने कहा कि यह लोग सनातन और अपने पूर्वजों को गाली देते हैं। यह लोग आपस में लड़ेंगे नहीं, मारेंगे नहीं, तो क्या करेंगे। ऐसे, लोग स्वयं समाप्त हो जाएंगे, जो अपने पूर्वजों को गाली देता है वह स्वयं समाप्त हो जायेगा। वहीं, जदयू के द्वारा लगाए गए आरोप की भाजपा जदयू को तोड़ना चाहती है, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम लोग क्यों तोड़ेंगे आवहि काल बिनाशे बुद्धि। विनाश काले बिपरीत बुद्धि। आजकल उनके मुंह से किस प्रकार से गंदे ओछी बातें निकल रही है। महिलाओं के लिए ,यह पूरी तरह से ऐसे लोग अपने आप समाप्त हो जाएंगे। पथ भ्रष्ट हो रहे हैं, हम लोग के साथ थे तो पथ पर थे अब पथ भ्रष्ट हो रहे हैं। जो, अपने आप समाप्त हो जाएंगे।वहीं, जदयू के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री द्वारा अशोक चौधरी का पुतला दहन किया जाने पर, उन्होंने कहा कि वे लोग आपस में लड़कर मर जाएंगे।

Comments are closed.

Recent Post