बस और कार जप्त गाड़ी के रजिस्टेशन नम्बर से मालिक तक पहुंचने प्रयास कर रही पुलिस
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : जिला पुलिस ने विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मद्य निषेध ईकाई बिहार,पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर एएसपी श्रीराज के नेतृत्व में मुफस्सिल एसएचओ इंस्पेक्टर अवनीश कुमार,एसआई अखिलेश कुमार सिंह,कुमार सौरव व मुफस्सिल थाना की सशस्त्र बल की टीम ने नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच के क्रम में मिशन चौक के समीप एक बस एवं कार से 224 लीटर विदेशी शराब को बरामद करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जिनकी पहचान राजू कुमार,थाना,पचपकड़ी ओपी,पूर्वी चम्पारण,बिटू चौधरी उर्फ मिट्ठू,थाना,साहिबाबाद,जिला,गाजियाबाद,उत्तर प्रदेश, अमित कुमार,थाना,छपरौली,जिला,बागपथ,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इसमें राजू कुमार का आपराधिक इतिहास सामने आया है। इस पर मुफस्सिल थाना कांड सं.211/18 (आर्म्स एक्ट),ढ़ाका (पचपकड़ी ओपी) थाना कांड संख्या-06/14 (एससी/एसटी एक्ट ) दर्ज है। बरामद शराब के साथ बस और कार को जब्त कर इनके पास से मिले 4 मोबाइल से इनके फॉरवर्ड व बैकवार्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है,साथ ही मामले का प्राथमिकि मुफस्सिल थाना दर्ज कर लिया गया है।








