AMIT LEKH

Post: बिहार के गया एयरपोर्ट पर विमान को किया हाइजैक

बिहार के गया एयरपोर्ट पर विमान को किया हाइजैक

आतंकियों ने साथियों को जेल से छोड़ने की रखी शर्त

न्यूज़ डेस्क,पटना

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

पटना (विशेष ब्यूरो) : बिहार के गया एयरपोर्ट पर एटीसी को सूचना मिली कि एक विमान को हाइजैक कर लिया गया। बताया गया कि इस फ्लाइट में तीन आतंकी मौजूद हैं जिन्होंने विमान को अपने कब्जे में ले लिया है। उनकी डिमांड अगर पूरी नहीं की गयी तो वो बड़ी अनहोनी को अंजाम दे सकते है। बताया गया कि विमान के अंदर मौजूद आंतकियों की मांग है कि उन्हें दो लाख डॉलर मिले और जेल में बंद उनके तीन साथियों को फौरन रिहा किया जाएगा। इतना ही नहीं, उन आतंकियों की यह भी मांग है कि इन सब शर्तों को पूरा करने के बाद उन्हें स्पेशल क्राफ्ट से सुरक्षित जगह पहुंचाया जाये।

अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो वो फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट डायरेक्टर फौरन सक्रिय हुए और सूचना को प्रसारित कर दिया। गया एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात को जब विमान हाइजैक होने की बात सामने आयी तो फौरन बैठक शुरू कर दी गयी। सुरक्षाकर्मियों को फौरन अलर्ट किया गया। अचानक हथियारों से लैश सुरक्षाकर्मी रनवे पर दौड़ने लगे। तीन आतंकियों के द्वारा विमान को हाइजैक करने की सूचना मिली थी। अब तमाम प्रयास शुरू किया जाने लगा कि विमान के अंदर बैठे यात्री सकुशल रिहा हो जाएं। उन्हें किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचे। एयरपोर्ट पर जल्दबाजी में बैठक की गयी व एनएसजी के अधिकारी भी ऑनलाइन जुड़े रहे। इसके बाद विमान अपहर्ताओं से डील शुरू हो गयी। बातचीत के क्रम में पहले महिलाओं व बच्चों को विमान से बाहर निकलने के लिए आतंकी राजी हो गए।

Comments are closed.

Recent Post