



प्रेमी को भेजा जेल
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,प्रभारी ब्यूरो
अमिट लेख
सुपौल : त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के खोड़िया मिशन में बीते 6 जनवरी को प्रेम-प्रसंग में भागी लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ प्रेमी को भी मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी कटिहार जिले के दनखोरा वार्ड नंबर 9 निवासी मनीष कुमार उम्र 22 वर्ष बताया जाता है। आरोपी युवक खोड़िया मिशन वार्ड नंबर 4 अपने जीजा सोनू कुमार के घर आने जाने के दौरान पड़ोस के राधा कुमारी उम्र 19 वर्ष से उनका प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम-प्रसंग लगभग डेढ़ बर्षो से चला आ रहा था। बीते 6 जनवरी को घर से लड़की लेकर भाग गया था। मामले को लेकर लड़की के परिजनों ने त्रिवेणीगंज थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार लड़की अपने प्रेमी के साथ गांव में उनके जीजा के घर रह रही है। जिसके बाद गुरुवार की शाम पुलिस ने लड़की को शादी की अवस्था में बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम-प्रसंग का मामला है। लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया है। लड़की को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया गया।