



नबालिग प्रेमी गया जेल
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,प्रभारी ब्यूरो
अमिट लेख
सुपौल : त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के एक गांव(औरलहा) से प्रेम-प्रसंग में फरार हुई लड़की को पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया। जबकि लड़की को भगा ले जाने वाले नबालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते बुधवार को छातापुर थाना क्षेत्र के नरहेया गांव वार्ड नंबर 9 का रहने वाला नबालिग प्रेमी 10 वी का छात्र रोहित कुमार अपने फूफा रमेश यादव के घर आने -जाने के दौरान गांव के ही नबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी के नियत से भगा ले गया था। तब से पुलिस को दोनों की तलाश थी। दोनों मधेपुरा से पूर्णिया भाग रहे थे। पुलिस के दबिश के बाद लड़का-लड़की बरामद कर लिए गए। इस संबंध में त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद नबालिग लड़की को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया। फिलहाल गिरफ्तार नबालिग को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।