



परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
न्यूज़ डेस्क,मोतिहारी
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी (विशेष ब्यूरो) : जिला जेडीयू उपाध्यक्ष सुनील सिंह के भाई का संदिग्ध अवस्था में शव शुक्रवार को मिला है। दरपा थाना क्षेत्र में लकड़ी व्यवसायी सुजीत सिंह की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के अनुसार लकड़ी चिराई मिल में फंदे से लटका शव बरामद हुआ है। शव को दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला गांव स्थित लकड़ी चिरान मिल से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बथुअहिया गांव निवासी सुजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं मृतक के परिजन आशंका जता रहे हैं कि हत्या कर शव को फंटे से लटका दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को अन्तयपरीक्षण हेतू सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है। घटना हत्या या आत्म हत्या इसका तहकिकात किया जा रहा रहा है। जल्द ही खुलासा हो जायेगा।