AMIT LEKH

Post: अपने जन्मदिन पर नगर निगम महापौर ने गरीब गुरुबों में बांटा उपहार

अपने जन्मदिन पर नगर निगम महापौर ने गरीब गुरुबों में बांटा उपहार

हमारे उप-संपादक मोहन सिंह की कलम से :

अपने जन्मदिन पर नगर निगम महापौर ने दुर्गा मंदिर पूजा पाठ के बाद गरीब गुरुबों में बांटा उपहार

अपने जीवनभर में जरूरतमंदों की सब प्रकार से मदद के साथ जताया संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र समाज सेवा का संकल्प

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने आज के अपने जन्मदिन पर दुर्गाबाग मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद दर्जनों गरीब गुरुबों में उपहार बांटा।

फोटो : मोहन सिंह

इस मौके पर उन्होंने बताया कि आज 16 फरवरी को अपने शुभ जन्मदिन पर मैं मां जगदम्बा दुर्गा और परम पिता परमेश्वर के प्रति हार्दिक आभार निवेदित करती हूं। क्योंकि, ईश्वर से प्राप्त इस कृपापूर्ण और सफल जीवन के आधार पर ही मुझे अपने सम्पूर्ण नगर निगम और अन्य क्षेत्र के भी आम और खास श्रेणी के जन जन की सेवा का सौभाग्य मिला है। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि अपने अब तक के जीवन में लोक सेवा के माध्यम से बड़ी ख्याति मिलने को मैं अपना सबसे बड़ा सौभाग्य मानती हूं।

छाया : अमिट लेख

इस कार्य में मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति मिलती रही है। आज के दिन मैं परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करती हूं कि मुझे ईश्वर सपरिवार स्वस्थ रखें। ताकि मैं जन जन की सेवा के माध्यम से खुद के सम्पूर्ण जीवन को और धन्य बना सकूं। श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि आज के दिन मैं अपने सभी शुभेच्छुजन के साथ अभिभावकगण का भी आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करना चाहूंगी। ताकि मेरा यह जीवन आप सबकी सेवा कर के धन्य हो सके।

Recent Post