AMIT LEKH

Post: विकास योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण निर्माण जनप्रतिनिधियों, निर्माण एजेंसियों और जागरूक नागरिक गण की साझा जिम्मेदारी : महापौर

विकास योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण निर्माण जनप्रतिनिधियों, निर्माण एजेंसियों और जागरूक नागरिक गण की साझा जिम्मेदारी : महापौर

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क,  19 नवम्बर 2026

बानू छापर वार्ड 28 के जगदम्बा कॉलोनी की 19 लाख से अधिक की लागत से बन रही पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण का महापौर ने किया निरीक्षण

महापौर ने नव अधिग्रहित क्षेत्रों में सड़क और नाला निर्माण को स्थानीय नागरिकों के आवागमन की बेहतर सुविधा के साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत दिलाने में बताया बेहद उपयोगी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम क्षेत्र में नव अधिग्रहित बानू छापर उपनगरीय क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 स्थित जगदम्बा नगर कॉलोनी में 19 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्माणाधीन पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने गुरुवार को दल-बल के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित प्राक्कलन के अनुरूप कार्य निष्पादन का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नव अधिग्रहित शहरी क्षेत्रों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं का विस्तार नगर निगम की प्राथमिकता है। सड़क और नाला निर्माण जैसी योजनाएं स्थानीय नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार अथवा नगर निगम बोर्ड द्वारा विकास योजनाओं के लिए आवंटित राशि वास्तव में जनता की अपनी धनराशि है। इसलिए इसका एक-एक पैसा निर्धारित प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर खर्च होना चाहिए। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्माण कार्य की सतत निगरानी की जिम्मेदारी सौंपते हुए स्थानीय लाभुक नागरिकों से भी गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों की सफलता जनप्रतिनिधियों, निर्माण एजेंसियों और जागरूक नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Recent Post