AMIT LEKH

Post: महिला की हत्या कर खेत में फेंका शव

महिला की हत्या कर खेत में फेंका शव

हमारे विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

दोनों आंखें निकाली, सिर से बाल भी गायब

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ब्यूरो डेस्क)। राजधानी पटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के कसबा गांव सामने मसुदपुर दियारा में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका है कि महिला की दूसरी जगह हत्या कर शव को सरसों के खेत में लाकर फेंका गया है। लगभग 24 वर्षीया महिला का शव दो दिन पुराना प्रतीत होता है। महिला की दोनों आंख और सिर का बाल गायब है। शनिवार की सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बाढ़ भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की दूसरी जगह हत्या कर शव को थाना क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया गया है। आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराई गई। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पहचान के लिए शव को सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं धनरूआ के ओरियारा गांव के पश्चिम खंधे में शनिवार की शाम बेर के पेड़ से झूलता हुआ 40 वर्षीया एक अज्ञात महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया। जमीन से 30 फीट की ऊंचाई पर पेड़ की एक टहनी पर लटके महिला के शव को देख स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। महिला की हत्यारों ने किसी दूसरी जगह गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में इस घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए उसके गले में रस्सी बांध उसे बेर के पेड़ से लटका दिया। महिला ने क्रीम कलर की साड़ी और लाल रंग का ब्लाउज पहन रखी थी। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो जिस जगह पर महिला को पेड़ से लटकाया गया वह सुनसान जगह है। घने झाड़ी की वजह से ग्रामीण का आना जाना नहीं होता था। घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को यह बात अच्छी तरह पता था कि उस जगह पर किसी का आना जाना नहीं होता है। ऐसा प्रतीत होता है कि शव को पेड़ से उतनी ऊंचाई पर लटकाना एक या दो व्यक्तियों से संभव नहीं है। आशंका है कि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल रहे होंगे। फिलहाल महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव का पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Recent Post