AMIT LEKH

Post: गौशाला परिसर में शांति पाठ हवन यज्ञ का किया गया आयोजन

गौशाला परिसर में शांति पाठ हवन यज्ञ का किया गया आयोजन

हमारे विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

श्री चकिया गौशाला के बड़े शुभचिंतक सह समाजसेवी स्व नन्दलाल रूंगटा के आत्मा की शांति को गौशाला परिसर में शांति पाठ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया

न्यूज डेस्क,  राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना/मोतिहारी, (विशेष ब्यूरो)। श्री चकिया गौशाला के बड़े शुभचिंतक सह समाजसेवी स्व नन्दलाल रूंगटा के आत्मा की शांति को गौशाला परिसर में शांति पाठ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ व शांति पाठ मेहसी के गायत्री परिवार द्वारा किया गया। इस सम्बन्ध में गौशाला के सचिव संदीप सुल्तानिया ने बताया कि स्व रूंगटा का निधन बीते आठ फरवरी गुजरात प्रदेश के सूरत में हुआ था। बताया कि वे दिल के धनी व्यक्ति थे ही साथ ही वे बड़े नेक दिल इंसान थे। उनके यहां जो भी मदद के लिए गया वे उनका पुरी ईमानदारी से मदद करते थे। बताया कि उन्होंने गौशाला के भवन निर्माण को लेकर 15वर्ष पूर्व पांच लाख का चंदा देकर भवन निर्माण कराया। साथ ही वे गाय के चारा व गौशाला के अन्य खर्च के लिए हर वर्ष दो लाख कि राशि चंदा के रूप में निश्चित भेजते थे। वे सूरत में लीची मैन के रूप में मशहूर थे l कार्यक्रम में प्रेम चनानी, श्याम सुन्दर सुल्तानिया, कपिल गिनोरिया, पंकज शर्मा, विवेक सिकारिया, श्यामा तोदी, जगदीश कनोडिया, सुरेश तुलस्यान, दीपक अग्रवाल, सुशील पोदार सहित गणमान्य लोग शामिल थे।

Recent Post