AMIT LEKH

Post: केंद्रीय कारा बेऊर में निरीक्षण के दौरान मिले आपत्तिजनक सामान

केंद्रीय कारा बेऊर में निरीक्षण के दौरान मिले आपत्तिजनक सामान

हमारे विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

डीएम बोले- जेल सुपरिटेंडेंट को होगा शो-कॉज

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना राजीव मिश्रा के निर्देश पर आज विभिन्न काराओं का औचक निरीक्षण किया गया। अहले सुबह अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, वरीय दंडाधिकारियों एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में पाँच काराओं एवं उपकाराओं का निरीक्षण किया गया। आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर के निरीक्षण में एक सिम, दो चाकू एवं अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि काराधीक्षक से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक तथा वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने कहा कि समय-समय पर जेल का निरीक्षण किया जाएगा। दोनों अधिकारियों ने जेल अधीक्षकों को जेल मैनुअल के अनुसार कारा को संचालित करने का निर्देश दिया है।

Recent Post