AMIT LEKH

Post: नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बिहार के लिए शुभ : सम्राट चौधरी

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बिहार के लिए शुभ : सम्राट चौधरी

हमारे विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य के लिए शुभ है

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य के लिए शुभ है। उन्होंने कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार बनते ही केंद्रीय सहायता की राशि 1.02 लाख करोड़ से बढ़कर 1. 11 लाख करोड़ हो गया। सदन में सोमवार को बजट सत्र पर सरकार का पक्ष रखते हुए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने ये बातें कहीं। इस दौरान सूबे के डिप्ट सीएम ने आरजेड प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार पर जमकर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि जातीय गणना करना बिहार की एनडीए सरकार का निर्णय था। जून 2022 के कैबिनेट में निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने ठहरे बिहार को आगे बढ़ाया है। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कभी मुख्यमंत्री आवास से अपराध को संरक्षण मिलता था। एक अणे मार्ग में वसूली होती थी। नीतीश कुमार ने इन सबको बदला। आज उनके नेतृत्व में बिहार न्याय और विकास के साथ साथ बढ़ रहा है। सम्राट चौधरी ने लालू परिवार को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने 1990 से 2005 तक एक लाख नौकरी भी नहीं दी। वहीं नीतीश कुमार ने 2005 से 2020 के बीच 7.50 लाख नौकरी दी।

Recent Post