AMIT LEKH

Post: छापेमारी के दौरान फरार शराब कारोबारी की हुई पहचान एफआईआर दर्ज

छापेमारी के दौरान फरार शराब कारोबारी की हुई पहचान एफआईआर दर्ज

हमारे जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

पुलिस कप्तान बगहा के दिशा निर्देश पर वाल्मीकिनगर पुलिस द्वारा शराब और शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख

बगहा, (ब्यूरो न्यूज़)। आगामी लोकसभा चुनाव को ले विधि व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान बगहा के दिशा निर्देश पर वाल्मीकिनगर पुलिस द्वारा शराब और शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती करते हुए संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की शाम धंगडहिया गांव में हुई छापेमारी में फरार कारोबारी की पहचान करते हुए उसके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। इस मामले में धंगरहिया गांव निवासी इंद्रजीत उरांव के विरुद्ध शराब का कारोबार करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने बताया कि फरार कारोबारी इंद्रजीत उरांव के विरुद्ध मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 16/24 दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post