



जिला ब्यूरो संतोष कुमार क रिपोर्ट :
जिला पदाधिकारी ने पिपरा प्रखंड में मतदाताओं को अपना मतदान करने के निमित्त संबोधित किया
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (ब्यूरो डेस्क)। पिपरा प्रखंड में बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शैशव यादव के द्वारा

लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत पिपरा प्रखंड अन्तर्गत ऊर्दू मध्य विद्यालय जमुआहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर, एवं उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय राजपुर स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

साथ ही मतदाताओं को अपना मतदान करने के निमित्त आमजन को संबोधित भी किया गया। इस अवसर पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी, 42-पिपरा-सह-भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सुपौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपरा, अंचल अधिकारी, पिपरा एवं अन्य उपस्थित थे।