AMIT LEKH

Post: जमीनी विवाद में 4 महिला सहित 14 लोग जख्मी

जमीनी विवाद में 4 महिला सहित 14 लोग जख्मी

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट के दौरान 4 महिला सहित 14 लोग जख्मी, सभी इलाजरत

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ब्यूरो न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत पथरा गौरधय टोला जागुर वार्ड नंबर 12 में बुधवार की दोपहर जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट। ग्रामीणों के द्वारा सभी घायल को अनुमंडलीय अस्पताल भर्ती कराया गया।

फोटो : संतोष कुमार

मौके, पर तैनात डॉक्टर बी एन पासवान के देखरेख में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। और घायल की स्थिति समान्य है। घायल की पहचान प्रथम पक्ष के कृष्ण कन्हैया उम्र 22 वर्ष ,गोविंद कुमार उम्र 20 वर्ष, वीरेंद्र साह उम्र 18 वर्ष, शिवम कुमार उम्र 14 वर्ष, सोनू कुमार उम्र 12 वर्ष, ललिता देवी उम्र 42 वर्ष, अनीता देवी उम्र 45 वर्ष, रविंदर साह 46 वर्ष, विक्रम साह उम्र 46 वर्ष, लोलो उम्र 55 वर्ष, वहीं द्वितीय पक्ष के उमेश साह उम्र 40 वर्ष, सूरज साह उम्र 40 वर्ष, शोभा देवी उम्र 35 वर्ष, रेखा देवी उम्र 32 वर्ष, के रूप में हुई। पुछने पर थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी पक्ष के तरफ से आवेदन नहीं मिला है। मिलने पर जांचों उपरांत विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

Recent Post