AMIT LEKH

Post: चार बच्चों के पिता को विवाहित महिला से हुआ प्यार

चार बच्चों के पिता को विवाहित महिला से हुआ प्यार

विशेष ब्यूरो दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

होटल में फंदे से लटका मिला दोनों का शव

न्यूज डेस्क, जिला पूर्वी चम्पारण 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष समाचार)। जिला के शादीशुदा प्रेमी जोड़े का शव नेपाल के एक होटल में मिला है। दोनों का शादी के बाद एक्सट्रा लव अफेयर चल रहा था। मृतक महिला की उम्र 25 साल है। उसके एक डेढ़ साल की बच्ची है। मृतक युवक की उम्र 31 साल है। वह 4 बच्चों का पिता था। दोनों ही मृतक जोड़े मोतिहारी जिले के रहने वाले थे। दोनों का शव नेपाल के जनकपुरधाम के एक होटल में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। दोनों के फांसी के फंदे में झूलने का पता तब चला, जब अंदर डेढ़ साल की बच्चे के रोने की आवाज आई।तब जाकर होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजे खुलवाने की कोशिश की. बच्ची के रोने के अलावा अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो होटल के कर्मचारियों ने तुरंत ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. होटल के लोगों ने बताया कि दोनों जोड़े चार दिन से होटल के कमरे में ठहरे हुए थे। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक युवक का नाम हितेंद्र पासवान है। वह मोतिहारी के लोहारपट्टी नगर पालिका वार्ड के खट्टा गांव का रहने वाला था. मृतका का नाम प्रियंका कापर है। वह मोतिहारी की पिपरा गांव की रहने वाली थी। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि कमरे के अंदर से डेढ़ साल के बच्ची की रोने की आवाज आ रही थी। वह जोर-जोर से रोए जा रही थी। चुप नहीं हो रही थी। कमरे के अंदर से बच्ची के रोने के अलावा किसी की आवाज नहीं आ रही थी। इसके बाद उन्हें कुछ अनहोनी का आभास हुआ। पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो दोनों शादीशुदा प्रेमी जोड़े का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने डेढ़ साल की बच्ची को अपने कब्जे में लिया उसे चुप करवाया गया और खाने-पीने की चीजें दी गईं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नेपाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी है। अभी तक आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा कि दोनों शादीशुदा है। दोनों का एक्स्ट्रा लव अफेयर चल रहा था। पुलिस सभी एंगल में मामले की जांच कर रही है।

Recent Post