AMIT LEKH

Post: भाजपा उम्मीदवार ने पश्चिम चम्पारण लोक सभा सीट पर खोला मोर्चा

भाजपा उम्मीदवार ने पश्चिम चम्पारण लोक सभा सीट पर खोला मोर्चा

बेतिया डेस्क से मोहन सिंह की कलम :

पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने अपना पहला नामांकन दाखिल किया

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (ब्यूरो डेस्क)। पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत लोकसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने अपना पहला नामांकन दाखिल किया।

फोटो : मोहन सिंह

डॉक्टर जायसवाल नगर के काली धाम स्थित अपने 10 हजार लाव-लश्कर के साथ मां काली की पूजा अर्चना की और भारी जुलूस के शक्ल में समाहरणालय गेट तक पहुंचे और पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के निर्वाची सह जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उनके पीछे वाहनों का एक लंबी कतार भी चल रही थी। इस दौरान प्रदेश के दोनो़ं उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिंह लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान प्रदेश के मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री रेणु देवी राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे योगापट्टी विधायक विनय बिहारी चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह नौतन विधायक नारायण प्रसाद आदि भाजपा नेता मौजूद रहे

Comments are closed.

Recent Post