AMIT LEKH

Post: रक्सौल इंटरसिटी, समेत 7 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

रक्सौल इंटरसिटी, समेत 7 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

यात्रियों की मांग पर रेलवे ने यह परिवर्तन किया है

गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ काे देखते हुए मुजफ्फरपुर व बराैनी से यशवंतपुर के लिए रेलवे एक-एक जाेड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगा

हमारे विशेष ब्यूरो दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। रक्सौल जक्शन से खुलने व गुजरने वाली 7 ट्रेनों के समय सारणी में बुधवार से बदलाव किया गया है। यात्रियों की मांग पर रेलवे ने यह परिवर्तन किया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर से खुलकर नरकटियागंज जाने वाली 15215 मुजफ्फरपुर- नरकटियागंज एक्सप्रेस जंक्शन से सुबह 7:35 बजे खुलेगी। यह पहले सुबह 7:20 पर खुलती थी। इसी प्रकार रक्सौल से पाटलिपुत्र जाने वाली 15202 इंटरसिटी एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सुबह 8:40 बजे आएगी और 8:55 सुबह पाटलिपुत्र के लिए खुलेगी। इसी प्रकार 05261 रक्सौल पैसेंजर सुबह 8:32 के बदले अब सुबह 8:45 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलेगी। वहीं, 15530 आनंद विहार-सहरसा साप्ताहिक एक्सप्रेस रात 10:03 बजे आएगी और 10:08 बजे खुलेगी. यह ट्रेन पहले रात 9:50 बजे आती थी और 9:55 बजे सहरसा के लिए खुलती थी। इसी प्रकार, 14556 मोतिहारी-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 7:20 में आएगी और 7:30 बजे खुलेगी। जबकि पाटलिपुत्र-मोतिहारी 15555 इंटरसिटी एक्सप्रेस रात 8:50 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी और मोतिहारी के लिए 9:05 पर खुलेगी। इसी प्रकार 15288 अब 9:30 बजे की जगह 9:35 बजे आएगी। गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ काे देखते हुए मुजफ्फरपुर व बराैनी से यशवंतपुर के लिए रेलवे एक-एक जाेड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगा। सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बताया कि ट्रेनें पाटलिपुत्र-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर और बरौनी से यशवंतपुर के लिए चलेंगी। गाड़ी सं. 05271/05272 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 5 मई 26 मई तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से तथा 8 मई 29 मई तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को यशवंतपुर से चलेगी। गाड़ी संख्या 05271 मुजफ्फरपुर से शुक्रवार को शाम 3.30 बजे खुलकर 4.35 बजे हाजीपुर, 5.40 बजे पाटलिपुत्र, 6.39 बजे आरा, 7.25 बजे बक्सर, 9.14 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए रविवार की शाम 4.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05272 यशवंतपुर से सोमवार की सुबह 07.30 बजे खुलकर बुधवार की सुबह 06.40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 07.50 बजे बक्सर, 08.35 बजे आरा, 09.30 बजे पाटलिपुत्र एवं 10.25 बजे हाजीपुर और दोपहर 12 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी।

Comments are closed.

Recent Post