AMIT LEKH

Post: नौरंगिया दोन से हरनाटांड संपर्क मार्ग से यातायात दुष्कर

नौरंगिया दोन से हरनाटांड संपर्क मार्ग से यातायात दुष्कर

लगभग 2-3 वर्ष पहले बने पुलों का निर्माण के बाद से गिरना प्रारंभ हो गया

स्थानीय जनता को इस सड़क यातना से निजात दिलाने का रुझान इन नेताओं अथवा जनप्रतिनिधियों में नहीं देखा जाता

हमारे संवाददाता जगमोहन काजी की रिपोर्ट :

– अमिट लेख

हरनाटांड, (बगहा ग्रामीण)। नौरंगिया दोन से हरनाटांड संपर्क मार्ग से यातायात दुष्कर बन गया है। मार्ग में बने पुल टुटा होने के कारण उस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को रैयत भूमि से होकर गुजरना पड़ता है।

जिसके वजह से यातायात यातनापूर्ण और असुरक्षित होते जा रहा है। दोन क्षेत्र के लोगों को थरूहट की राजधानी के नाम पर विख्यात हरनाटांड में रोजमर्रा के समानों की खरीदारी हेतु बजार तक आवागमन ईन्ही पुलो के माध्यम से होता है। मात्र एक ही संपर्क मार्ग होने के कारण इस मार्ग से लोगों को जाने-आने की विवशता है।

पुल टुटा होने के चलते खतरनाक भी हो चुका है। बाजार करने जाने-आने पर परिवारिक सदस्य के मन में नित्य दिन स्वजनों के सकुशल वापसी का संशय बना रहता है। खासकर बरसात के समय में आवागमन से वंचित रहना पडता है। जनता ने बताया कि जितने भी प्रतिनिधि, नेता हैं उनका दोन क्षेत्र में आगमन बगहा की ओर से इसी मार्ग से होता है।

नेता सब आते है निरीक्षण करके विश्वास दिला चले जाते हैं। परन्तु सुदूर दोन के आम जनों को इस दुर्दशा से उबारने की कोशिश नहीं करते। उल्लेखनीय है की दोन क्षेत्र रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आता है‌, जिससे वाल्मीकिनगर अथवा बगहा से जुड़े जनप्रतिनिधियों का इस ओर पिकनिक के तौर पर आगमन भले हो जाए स्थानीय जनता को इस सड़क यातना से निजात दिलाने का रुझान इन नेताओं अथवा जनप्रतिनिधियों में नहीं देखा जाता।

Comments are closed.

Recent Post