



जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
इस घटना में पांच महिला सहित सत्रह लोग घायल हुये हैँ
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के लतौना वार्ड नंबर उन्नीस में मंगलवार को विवादित जमीन में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में पांच महिला सहित सत्रह लोग घायल हो गए।

जिसे परिजनों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में प्रथम पक्ष से चन्देश्वरी यादव उम्र अठावन वर्ष, भूमि यादव उम्र साठ वर्ष, विनोद कुमार उम्र पच्चीस वर्ष, पप्पू कुमार उम्र पच्चीस वर्ष, सुमित्रा देवी उम्र अठावन वर्ष,

मीना देवी उम्र पचपन वर्ष बबिता देवी छप्पन वर्ष एवं द्वितीय पक्ष प्रदीप कुमार पच्चीस वर्ष धनराज यादव पचपन गुरुप्रसाद यादव पच्चास वर्ष, मिठू यादव उम्र चालीस दिलीप कुमार उम्र पैंतिस वर्ष, ललटू कुमार उम्र अठाईस वर्ष, सुजाता कुमारी उम्र तेईस वर्ष सुनील कुमार उम्र पच्चीस वर्ष,मिथिलेश कुमार उम्र पच्चास वर्ष, कंचन कुमारी उम्र चौबीस वर्ष, शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवादित जमीन को लेकर पंचायत स्तर पर निपटा कर जमीन चिन्हित कर दिया था। लेकिन प्रथम पक्ष के लोग विवादित जमीन पर नाद रखकर भैंस बांध दिया। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट की घटना हो गई। अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आलोक राज ने बताया कि घायल में एक व्यक्ति चन्देश्वरी यादव की गंभीर स्थिति को देख बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।