



विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :
घायल अफसर आलम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था
परिजनों में मचा कोहराम
न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना
दिवाकर पाण्डेय –
– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। सहरसा जिले के शिवपुरी इलाके में आपसी विवाद के चलते 35 वर्षीय युवक मो. अफसर आलम को बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अफसर आलम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही थी। अफसर को पेट में दो गोली लगी थी, जिसे सहरसा निजी अस्पताल में भर्ती के बाद गोली को निकाला गया। फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दरअसल पिछले कुछ समय से सहरसा में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। उदाहरण के लिए, फरवरी 2025 में सिमराहा वार्ड चार में आधा दर्जन अपराधियों ने मुरही मिल संचालक और उनके बेटे पर गोली चलाई थी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा, डुमरैल वार्ड नं० 26 में भूमि विवाद को लेकर भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इन घटनाओं के बावजूद, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। उम्मीद है कि शिवपुरी की इस घटना में भी पुलिस जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित करेगी। मोहम्मद अफसर आलम को रोजा से पहले सब्जी वगैरह लेकर घर आते देख गया था। रेलवे लाइन घर से कुछ ही दूरी पर है जहां 5 बजे के लगभग किसी अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी थी।