बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
माननीय मुख्यमंत्री ने राज्य के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से बढ़ी हुई दर से 1227.27 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की
पश्चिम चम्पारण जिले के 4,16,360 लाभुको के बीच 45 करोड 79 लाख 36 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित की
गरीब, कमजोर वर्गों के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है : प्रभारी मंत्री
पेंशनधारियों को जनमानस में सम्मान देने का कार्य सरकार ने किया है
गदगद हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारी
सरकार को दिए साधुवाद
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से बढ़ी हुई दर से 1227.27 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि अब 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है, जिसका लाभ राज्य की एक बड़ी आबादी को मिलेगा। मुख्यमंत्री द्वारा पश्चिम चम्पारण जिले के 4,16,360 लाभुको के बीच 45 करोड 79 लाख 36 हजार रूपये का हस्तांतरण सीधे उनके खाते में किया गया। जिला में इस लाईव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन सभी गॉवों, पंचायतों, प्रखण्डों एवं जिला स्तर पर समाहरणालय स्थित सभागार में किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में जनक राम, प्रभारी मंत्री-सह-मंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कुछ लाभुकों ने सरकार के इस निर्णय पर काफी हर्ष व्यक्त किया। बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन के पेंशनधारी श्री आदित्य गुप्ता, श्रीमती रेखा देवी, जोखू मियॉ एवं खलीलूल्लाह मियॉ ने कार्यक्रम में शरीक होकर सरकार के निर्णय के प्रति अपना आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि हमलोगों को सम्मान से जीने का अवसर प्राप्त हुआ है, अब हमारी दूसरों पर निर्भरता कम होगी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री-सह-मंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत हैं ताकि सभी एक सम्मानजनक तथा बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि यह गौरान्वित होने का क्षण है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार जनता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से बढ़ी हुई पेंशन राशि चली गयी होगी। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि गरीब, कमजोर वर्गों के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। यह सरकार आपकी है। आपकी बातों पर सरकार ध्यान दे रही है। आप सभी की मांग थी कि 400 रू0 में दिक्कत हो रही है। सरकार ने आपकी बातों को गंभीरता से लिया और आज 400 रू0 प्रति माह की जगह 1100 रूपया पेंशन की राशि आप सबो को मिल रही है। आप सभी को जनमानस में सम्मान देने का कार्य सरकार ने किया है। प्रभारी मंत्री ने सभी पेंशनधारियों को दीर्घायु होने के साथ उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रभारी मंत्री के साथ ही सांसद, संजय जायसवाल, माननीय सांसद, सुनिल कुमार, विधायक, श्रीराम सिंह, माननीय विधान पार्षद, भीष्म सहनी ने भी पेंशनधारियों को संबोधित किया और सरकार के इस पहल का स्वागत करते हुए पेंशनधारियों को शुभकामनाएं दी। जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का समाहरणालय सभागार सहित जिले के 1506 गॉव, 303 पंचायत एवं सभी 18 प्रखण्डों में लाइव प्रसारण कराया गया। सभी केन्द्रों पर एक नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। मुख्यमंत्री के लाईव प्रसारण को देखने के लिए आमजनों के बीच काफी उत्सुकता रही, इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।








