AMIT LEKH

Post: स्वर्ण परिवार पर पटेल का वार

स्वर्ण परिवार पर पटेल का वार

पटना से विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

कृष्ण कांत उपाध्याय ने ढा़का थाना में लिखित आवेदन देते हुये अपने तथा अपने पारिवारिक जनों के जानमाल व सुरक्षा की गुहार लगायी है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। मोतिहारी पूर्वी चम्पारण जिला के सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र के करमवा पंचायत अंनर्गत करमवा गांव में एक पटेल परिवार के दबंगई का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण कांत उपाध्याय के दरवाजे पर गाव के ही रंजन पटेल व चंदन पटेल के साथ हीं उनके पिता बालेश्वर प्रसाद ने हुजूम बनाते हुये हरबा-हथियार से लैस हो अचानक हमला कर दिया। जिसके विरुद्ध कृष्ण कांत उपाध्याय ने ढा़का थाना में लिखित आवेदन देते हुये अपने तथा अपने पारिवारिक जनों के जानमाल व सुरक्षा की गुहार लगायी है। कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि बालेश्वर प्रसाद के दोनो पुत्र समेत बालेश्वर प्रसाद अपना वर्चस्व कायम करने के लिये उनके दरवाजे पर हथियार लहराते हुये कहा कि आप के पुत्र गौरव उपाध्याय समेत आपके तीनो पुत्रो का हत्या गोली मार कर कर देगें। जिससे पुरा परिवार सहमा हुआ की ना जाने कब उनकी हत्या हो जाय। ‘अमिट लेख’ को जानकारी देते हुये उपाध्याय परिवार ने बताया कि आरोपित जन दबंग और अपराधिक प्रवृति के लोग हैँ, लिहाजा, सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने पुलिस थाना से अपने सुरक्षा का गुहार लगाया है।

Comments are closed.

Recent Post