AMIT LEKH

Post: चार लेवर कोड रद्द करो, मजदूरों पर हमले बंद करो

चार लेवर कोड रद्द करो, मजदूरों पर हमले बंद करो

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

महासचिव नीरज बरनवाल ने कहा कि बेतिया राजप्रबंधक तथा नाजीर, ठेकादार की मिली-भगत से इस परिसर का ठेका कर दिया गया जो सरासर अन्याय है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 1 अप्रैल 26 को सी आईं टी यू से सम्बद्ध प॰ चम्पारण ग्रामीण क्षेत्रिय तांगा चालक कल्याण संघ राजदेवड़ी के बैनर तले अखिल भारतीय आह्वान पर तांगा चालकों ने तांगा परिसर राजदेवड़ी से हाथों पर काली पट्टी बांध कर मार्च निकाला जो सोवा बाबु चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गया।

फोटो : मोहन सिंह

सभा की अध्यक्षता तांगा चालक के अध्यक्ष प्रकाश कुमार बर्मा ने कि तथा आज के अखिल भारतीय हड़ताल पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि आज कि हड़ताल चार श्रम संहिता को रद्द करने के सवाल पर है। तांगा यूनियन के महासचिव नीरज बरनवाल ने कहा कि आज कि हड़ताल मजदूरों के हक के सवालो को लेकर है जो मजदूर अपनी कुर्बानीयो की बदौलत जो अधिकार लिया था,जो उन मजदूरों के लिए 44 श्रम कानून बने थे ये केन्द्र की सरकार चार लेवर कोड में तब्दील कर दिया है जिसके चलते यह लेवर कोड मजदूरों के पक्ष में न होकर पूंजीपति वर्ग के पक्ष में है। यह कानून जब तक रद्द नहीं होगा तब आंदोलन जारी रहेगा। महासचिव नीरज बरनवाल ने कहा कि बेतिया राजप्रबंधक तथा नाजीर, ठेकादार की मिली-भगत से इस परिसर का ठेका कर दिया गया जो सरासर अन्याय है। पिछले दिनों लगातार ठेका के विरोध में प्रदर्शन, पूतला दहन जैसे अनेकों आंदोलन किया गया मगर राजप्रबंधक इसे नजरंदाज करते रहे जिससे तांगा परिसर तथा अगर बगल के लोग ठेकादार के दहशत से भयाक्रांत है सनद रहे कि पिछले साल ही इसी परिसर में ठेकेदार के पूत्र एवं उसके सहयोगी के द्वारा हत्या कर दिया गया था और आज उसी को ठेका दिया गया।जब तक ठेका रद्द नहीं होगा तो आगे की रणनीति तय कर एक उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जवाबदेही राजप्रबंधक की होगी। आज के अखिल भारतीय हड़ताल में अजय सुहाग, योगेन्द्र प्रसाद,राजदा बेगम,संत राम,सत्तार मियां,रेयाजूल, मंसूर मियां,चेथरू पासवान,मोहन राम,चंदर साह,डोमा राम,भूट्टी साह, अर्जुन पटेल,इनरदेव राम,हातीम मियां के साथ और भी तांगा चालक मौजूद थे।

Leave a Reply

Recent Post