AMIT LEKH

Post: जिला पदाधिकारी ने डीसीयू यूनिट का किया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी ने डीसीयू यूनिट का किया निरीक्षण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

बेतिया में पाइपलाइन गैस आपूर्ति को मिलेगा नया बल

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने आज उज्जैन टोला, बेतिया स्थित DCU (Decompression Unit) तथा मझौलिया DCU यूनिट का निरीक्षण किया। यह यूनिट Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) द्वारा स्थापित किया जा रहा है।

फोटो : मोहन सिंह

इस यूनिट की स्थापना के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध कराई गई थी। DCU के संचालन से अब गैस का स्थानीय स्तर पर भंडारण संभव हो सकेगा, जिससे उपभोक्ताओं को पाइप्ड गैस की आपूर्ति अधिक सुगमता से की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस व्यवस्था का पूर्ण लाभ आम उपभोक्ताओं तक पहुंचे और आपूर्ति प्रणाली में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post