AMIT LEKH

Post: मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी : जिला पदाधिकारी

मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी : जिला पदाधिकारी

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

केवीके माधोपुर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण का भव्य समापन

जिला पदाधिकारी ने प्रतिभागियों को प्रदान किया प्रमाण पत्र

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर परिसर में आयोजित 15 दिवसीय ‘समेकित पोषक तत्व प्रबंधन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ।

फोटो : मोहन सिंह

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि बीज और उर्वरक आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आते हैं,

छाया : अमिट लेख

इसलिए किसानों को उचित मूल्य पर समय से इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मिट्टी की सेहत को सुधारना तथा उर्वरकों का संतुलित उपयोग करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित मशरूम प्रयोगशाला और समेकित कृषि प्रणाली इकाई का भ्रमण किया और इनके जानकारी को बारीकी से अवोलकन किया। उन्होंने केंद्र द्वारा चलाई जा रही प्रसार गतिविधियों को करीब से देखा और उनकी सराहना की। जिला पदाधिकारी ने कहा कि केंद्र द्वारा दी जा रही तकनीकी जानकारी और मशरूम बीज उत्पादन की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित बताते हुए वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर जो भी तकनीक अपना रहा है या नई तकनीकों के बारे में उन्हें जानकारी मिल रही है, उसको प्रशिक्षण के माध्यम से जिले के किसानों के बीच प्रसारित करें। साथ ही यह प्रयास करें कि जिले के किसान इन अत्याधुनिक तकनीकों का लाभ लेकर अपने उत्पादन और आय में वृद्धि कर सकें। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र माधोपुर के प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने मृदा स्वास्थ्य को भविष्य की पीढ़ियों के लिए उपजाऊ भूमि सुनिश्चित करने का आधार बताया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, राष्ट्रीय गोकुल मिशन के प्रभारी डॉ. राजीव कुमार अस्थाना, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. चेलपुरी रमुलू, डॉ. हर्षा बी.आर., डॉ. सौरभ दुबे तथा डॉ. जगपाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post