AMIT LEKH

Post: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान चलाने का निर्देश, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान चलाने का निर्देश, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक चलेगी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला कल्याण पदाधिकारी अमित भास्कर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में अनुमंडल एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11 में नामांकन हेतु व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को कहा गया कि प्रत्येक पंचायत में एससी/एसटी वर्ग के मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन विकास मित्रों के माध्यम से भरवाया जाए तथा इसकी नियमित रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए। बताया गया कि नामांकन आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस (मैथ व बायो) संकाय में होगा। आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक चलेगी। चयन 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा, जबकि नामांकन सूची 11 मई को जारी होगी और नामांकन 15 से 25 मई के बीच होगा। कक्षाएं 15 जून से प्रारंभ होंगी।बैठक में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ओम प्रकाश नारायण सिंह, श्रवण कुमार सहित सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे। किसी भी समस्या की स्थिति में विकास मित्रों को संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Recent Post