AMIT LEKH

Post: नीतीश के दिल्ली जाते ही निशांत ने बुला लिया विधायकों को, सीएम आवास में की बैठक

नीतीश के दिल्ली जाते ही निशांत ने बुला लिया विधायकों को, सीएम आवास में की बैठक

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

बिहार भाजपा के भी कई नेता दिल्ली पहुंचे हैं जहां बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर शुक्रवार को बड़ी बैठक आयोजित की गई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता के लिए शपथ ग्रहण लेने गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने खुद कहा भी कि बिहार में काफी काम कर लिया है और अब दिल्ली में काम करने आया हूं। इसके साथ ही बिहार भाजपा के भी कई नेता दिल्ली पहुंचे हैं जहां बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर शुक्रवार को बड़ी बैठक आयोजित की गई है। इधर बिहार में उनके बेटे निशांत कुमार भी लगातार राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। गुरुवार को एक बार फिर निशांत कुमार ने राजधानी पटना में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। 1 अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास में निशांत कुमार ने गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ और युवा नेताओं से मुलाकात की और बैठक की। बैठक में बिहार में आने वाले समय को लेकर राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने विधायकों से आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की और राय मशवरा किया। निशांत कुमार के साथ बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के कई विधायकों के साथ ही दूसरे प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे थे। निशांत कुमार के साथ बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सुरसंड विधायक नागेन्द्र राउत जी, लोकहा सतीश शाह सतीश शाह, मीनापुर विधायक मनोज कुशवाहा, हसनपुर विधायक राज कुमार राय, एवं एकमा विधायक मनोरंजन सिंह, घोसी विधायक ऋतु राज, इस्लामपुर विधायक रुहैल रंजन, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, वारिसनगर विधायक मंजरी मृणाल, नवीनगर विधायक चेतन आनंद, कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश, एवं सकरा विधायक आदित्य कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post