AMIT LEKH

Post: नीतीश ने की मीडिया से बात, कहा ‘वहां बहुत काम कर लिया अब यहां करूंगा

नीतीश ने की मीडिया से बात, कहा ‘वहां बहुत काम कर लिया अब यहां करूंगा

पटना से हमारे विशेष संवाददाता का संकलन : 

नीतीश कुमार वापस पटना जाने पर इस्तीफा देंगे और तब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया और निर्वाचित होने के बाद अब वह शपथ ग्रहण करने के लिए गुरुवार को दिल्ली पहुंच भी गए हैं। राज्यसभा जाने का निर्णय लेने के बाद सीएम नीतीश दिल्ली में पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय तक बिहार में काम किया हूँ और अब कल राज्यसभा सदस्य का शपथ लेने के बाद यहीं रहूँगा। मैं पहले भी यहां रहा हूँ और एक बार फिर मैं वापस आ गया हूँ। इस दौरान मीडिया ने जब सीएम नीतीश से सवाल किया कि आपने बिहार को छोड़ दिया तो सीएम ने कहा कि वहां बहुत समय तक काम किया हूँ और अब वापस दिल्ली आया हूँ। इतने सालों में मैंने बहुत काम किया और अब यहां काम करूँगा। इस दौरान उनसे जब मीडिया ने निशांत को सीएम बनाये जाने के संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह हमारे नेता बतायेंगे। हमने तय कर लिया है और अब यहां रहेंगे। इसके बाद मीडिया ने जब सीएम नीतीश से अगले मुख्यमंत्री को लेकर सवाल किया तो मंत्री विजय चौधरी आगे आ गए और उन्होंने कहा कि कल नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद वापस पटना जाने पर इस्तीफा देंगे और तब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं निशांत की भूमिका पर सवाल किये जाने पर विजय चौधरी ने कहा कि सब कुछ अभी कैसे बता देंगे। समय आने दीजिये सब पता चल जायेगा। बता दें कि 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद सीएम नीतीश ने विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब वह शुक्रवार को राज्यसभा का शपथ ग्रहण करेंगे और पटना लौटने पर 13 या 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नए नाम पर मुहर लगाई जाएगी और 15 अप्रैल या उसके बाद किसी भी दिन नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Recent Post