AMIT LEKH

Post: चनपटिया गोली कांड में दो संदिग्ध हिरासत में, कारतूस में विस्फोट कराने के क्रम में लगी है गोली

चनपटिया गोली कांड में दो संदिग्ध हिरासत में, कारतूस में विस्फोट कराने के क्रम में लगी है गोली

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

घटनास्थल का निरीक्षण विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम द्वारा भी किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 22 अप्रैल 26 को चनपटिया थाना अंतर्गत ग्राम-सिसवनिया में एक व्यक्ति अजीत पासवान, पिता-रवीन्द्र पासवान को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया पहुंचाया गया जहां घायल का ईलाज चल रहा है। घटनास्थल का निरीक्षण विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम द्वारा भी किया गया। घटनास्थल पर घायल के साथ अन्य दो और व्यक्ति के शामिल रहने की बात सामने आई है तथा घटना के उपरांत घटनास्थल से किसी भी अन्य व्यक्ति के आने या जाने की बात नहीं बताई गई है। घटनास्थल से एक दबिया, एक पिलास और एक छेनी प्राप्त हुआ है। प्रथम दृष्टिया ऐसा प्रतीत होता है कि तीनों लड़कों द्वारा उपरोक्त बरामद औजार की मदद से जिंदा कारतूस में विस्फोट कराने के क्रम में घटना करित हुई है। दोनों संदिग्ध को अभिरक्षा में ले लिया गया है।

Comments are closed.

Recent Post