बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
वार्ड 41 के सनसरैया के कमजोर वर्ग और दलित बस्ती के समीप 10.70 लाख से बन रहे सामुदायिक शौचालय निर्माण का किया निरीक्षण
नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र में वार्ड 41 में बुनियादी और शहरी सुविधाओं के विकास को बताया अपनी उच्च प्राथमिकताओं में शामिल
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम नव अधिग्रहित क्षेत्र में वार्ड 41 अंतर्गत सनसरैया के कमजोर वर्ग और दलित बस्ती के समीप 10.70 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया।

इस मौके पर महापौर ने कहा स्वास्थ्य केंद्र के साथ सामुदायिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा एक महत्वपूर्ण सामाजिक महत्व और बुनियादी जरूरत होती है। उन्होंने महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि यह योजना केवल सुविधा या स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक समानता का भी प्रतीक है।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया बताया कि जारी कार्यादेश के आलोक स्वच्छ भारत मिशन 2. 0 के विहित प्रावधानों के अनुसार उनकी पहल पर नगर निगम द्वारा पारित इस योजना को पूरी गुणवत्ता के साथ अगले तीन माह के अंदर पूरा करने का आदेश जारी किया गया है। महापौर ने इस कार्य में गुणवत्ता की आम लोगों से पहरेदारी की भी अपील करते हुए कहा कि आम जनता के लिए भी अपने विकास योजनाओं की देखभाल बहुत जरूरी है।








