AMIT LEKH

Post: नगर पंचायत मच्छरगांवा की बड़ी कार्रवाई : फतेहपुर चौक से हटाया गया अतिक्रमण

नगर पंचायत मच्छरगांवा की बड़ी कार्रवाई : फतेहपुर चौक से हटाया गया अतिक्रमण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ भी छापेमारी की गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर पंचायत मच्छरगांवा के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में आज नगर क्षेत्र के प्रमुख फतेहपुर चौक पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

फोटो : मोहन सिंह

फतेहपुर चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए 11 दुकानदारों के अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि सड़क किनारे दोबारा दुकान सजाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छाया : अमिट लेख

वहीं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ भी छापेमारी की गई। इस दौरान कई दुकानों की जाँच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई।

Comments are closed.

Recent Post