AMIT LEKH

Post: एसएसबी आबकारी की संयुक्त कार्रवाई में 327 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी आबकारी की संयुक्त कार्रवाई में 327 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

तलाशी के दौरान ट्रक से 21 पैकेटों में रखा कुल 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरगदवा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (22वीं वाहिनी) एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।

फोटो : चिश्ती

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा अमित के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने 26 अप्रैल 2026 को तड़के करीब 03:50 बजे चकरा एसएसबी रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 21 पैकेटों में रखा कुल 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जीतू गिरी (37 वर्ष) पुत्र रामेश्वर गिरी, निवासी ग्राम कलवलेसा, थाना गोपालपुर, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है।

उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक पर्स जिसमें 260 रुपये नकद तथा अन्य सामान बरामद हुआ। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक (नंबर HR 38w 1261) को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थाना बरगदवा में मु.अ.सं. 030/2026 के तहत धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में एसएसबी के निरीक्षक सुबाष चन्द्र, सहायक कमांडेंट दिनेश चन्द्र विश्वास, हेड कांस्टेबल नसरुद्दीन खान, कांस्टेबल विनोद कुशवाहा एवं कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे। वहीं आबकारी विभाग से हेड कांस्टेबल अनन्त कुमार पाण्डेय एवं कांस्टेबल राममूरत चौधरी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Recent Post