AMIT LEKH

Post: जन सुराज पार्टी की एकमा प्रखंड की नयी कमिटी का गठन

जन सुराज पार्टी की एकमा प्रखंड की नयी कमिटी का गठन

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन : 

संगठनात्मक बैठक : नव निर्माण जन सुराज पार्टी की एकमा प्रखंड की नयी कमिटी का गठन, विभिन्न पदों पर नियुक्तियां घोषित

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (संवाददाता)। एकमा स्थित वंदन वाटिका में रविवार को नव निर्माण जन सुराज पार्टी की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष आनंद मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

फोटो : संवाददाता

बैठक के दौरान एकमा प्रखंड की नई कमिटी का गठन किया गया, जिसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। घोषित सूची के अनुसार प्रखंड अध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह, महासचिव के रूप में आनंद गिरि, महिला अध्यक्ष के रूप में पायल कुमारी तथा युवा अध्यक्ष पद पर रवि दुबे को जिम्मेदारी सौंपी गई।

छाया : अमिट लेख

इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों एवं मंचों के लिए भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। ओबीसी प्रकोष्ठ से सुमित कुशवाहा, कर्पूरी मंच से बलिंदर महतो, अल्पसंख्यक मंच से अनवर अंसारी, व्यवसाय प्रकोष्ठ से परमेश्वर प्रसाद, बुद्धिजीवी मंच से डॉ. संतोष सिंह, अंबेडकर मंच से बच्चा मांझी तथा किसान मंच से कन्हैया प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई। युवा इकाई में सत्यम गिरि को महासचिव एवं सचिन पाठक को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष के रूप में रुस्तम अंसारी, किसान उपाध्यक्ष के रूप में राजेश पांडे, प्रखंड उपाध्यक्ष गोलू महाराज तथा मुख्य प्रवक्ता के रूप में मुन्ना पांडेय को नियुक्त किया गया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष आनंद मोहन सिंह उर्फ गाड साहब, प्रदेश महासचिव ब्रिजेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, अंबेडकर मंच जिला अध्यक्ष विनोद मांझी, वरिष्ठ नेता रमेश गिरि, एकमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विकास सिंह व पदयात्री प्रकाश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने विश्वास जताया कि नई कमिटी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Recent Post