AMIT LEKH

Post: महाकुर्की अभियान चलाया

महाकुर्की अभियान चलाया

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

इस विशेष अभियान के तहत हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट, शराब एवं अन्य गंभीर कांडों के कुख्यात अपराध कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के निर्देशानुसार 30 अप्रैल 26 को पश्चिम चंपारण बेतिया जिला अंतर्गत पूरे जिले में कुर्की-जप्ती अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट, शराब एवं अन्य गंभीर कांडों के कुख्यात अपराध कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

ऐसे सभी वांछित अपराधी, जो अभी तक माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किए हैं, उनके ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। बेतिया पुलिस द्वारा यह अभियान अपराध पर नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बेतिया पुलिस द्वारा 30 अप्रैल 26 को कुल 20 कुर्की का निष्पादन किया गया।

Comments are closed.

Recent Post