AMIT LEKH

Post: पैसा वसूलने के मामले में वायरल वीडियो के आधार पर दरोगा सस्पेंड

पैसा वसूलने के मामले में वायरल वीडियो के आधार पर दरोगा सस्पेंड

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

वीडियो में दिख रहे दो गृहरक्षकों 5668 बलिराम महतो, 5437 पन्नालाल चौधरी का माह अप्रैल 2026 का वेतन को धारित करते हुए अग्रिम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 28 अप्रैल 26 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें मझौलिया थाना की गश्ती दल पर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के द्वारा पैसा लेने का आरोप लगाया जा रहा है। उक्त वायरल वीडियो के संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा मझौलिया थाना के गश्ती दल में उपस्थित पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक जनार्दन पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया तथा इसके अतिरिक्त वीडियो में दिख रहे दो गृहरक्षकों 5668 बलिराम महतो, 5437 पन्नालाल चौधरी का माह अप्रैल 2026 का वेतन को धारित करते हुए अग्रिम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post