AMIT LEKH

Post: सड़क और नाले से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

सड़क और नाले से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

सड़क चौड़ीकरण के बाद खाली हुई जमीन और नवनिर्मित नालों के ऊपर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटाया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आज प्रशासन द्वारा एक सघन अभियान चलाया गया।

फोटो : मोहन सिंह

सड़क चौड़ीकरण के बाद भी इस मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। सड़क चौड़ीकरण के बाद खाली हुई जमीन और नवनिर्मित नालों के ऊपर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटाया गया।

छाया : अमिट लेख

नाले और सड़क के किनारे अवैध रूप से दुकान सजाने वाले सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया। अभियान के दौरान कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो बिना किसी पूर्व सूचना के सख्त कार्रवाई और सामग्री की स्थाई जब्ती की जाएगी।

Comments are closed.

Recent Post