AMIT LEKH

Post: भारी बरसात के साथ तेज आंधी के कचरों जाम मुख्य नालों की युद्ध स्तर पर पूरी करें सफाई : गरिमा

भारी बरसात के साथ तेज आंधी के कचरों जाम मुख्य नालों की युद्ध स्तर पर पूरी करें सफाई : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

सघन शहरी क्षेत्र में भगवती नगर और हरिवाटिका मोहल्ले पोकलेन मशीन जारी मुख्य नालों की सफाई का महापौर ने किया निरीक्षण

नगर निगम क्षेत्र के बारी टोला से अंधरी चोन्हरी तक के मुख्य नाले में भरी जलकुंभी और कचरा साफ होने तक लगातर गहन सफाई का काम जारी रखने का दिया आदेश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम क्षेत्र में हालिया आंधी के साथ भारी बारिश के बाद मुख्य नालों में सिल्ट और कचरे के कारण उत्पन्न तेज जलनिकासी में समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया है।

फोटो : मोहन सिंह

उन्होंने नगर निगम प्रशासन में स्वच्छता विंग के अधिकारियों को विशेष रूप से इसके लिए निर्देशित किया है। इसकी जानकारी देते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सभी प्रमुख नालों की पुलिया और पुलों के नीचे जमे कचरे एवं गाद को युद्ध स्तर तत्काल प्रभाव हटाया जा रहा है। ताकि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को और सुचारू के साथ सुव्यवस्थित बनाया जा सके। यहां उल्लेखनीय है कि पोकलेन मशीन के माध्यम से जारी सफाई कार्य का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने भगवती नगर और हरि वाटिका मोहल्ले में चल रही सफाई कार्य का स्थल निरीक्षण भी किया।

छाया : अमिट लेख

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए इसे और तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से बारी टोला से अंधरी चोन्हरी तक फैले मुख्य नाले की गहन सफाई पर जोर दिया। इस दौरान महापौर श्रीमती सिकारिया ने नाले में जमी जलकुंभी, ठोस कचरा और तल में जमी सिल्ट को पूरी तरह हटाने का आदेश दिया। गरिमा देवी सिकारिया ने स्पष्ट कहा कि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नगर निगम के सभी कर्मियों को मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन की ओर से महापौर ने नगर निगम क्षेत्र के आम नागरिक गण से भी अपील की है कि वे नालों में कचरा न फेंकें और सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि शहर को जलजमाव से मुक्त रखा जा सके।

Comments are closed.

Recent Post